डुंडा: बौनगांव के ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को नदी पर क्षतिग्रस्त पुल के कारण जान जोखिम में डालकर करनी पड़ रही है आवाजाही
इस संबंध में सोमवार शाम 4 बजे गांव के नवनिर्वाचित प्रधान विनोद पडियार ने डीएम से मुलाकात कर जल्द ही पुल निर्माण की मांग की है।दो वर्ष पूर्व बौनगाड नदी के ऊपर बनी करीब पचास मीटर लंबे स्पान की पैदल पुलिया जलस्तर बढ़ने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। उसके बाद उसका निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है।