बालूमाथ: एसपी आत्मसमर्पित नक्सलियों और उनके परिजनों से मिले, पुनर्वास, सुरक्षा और सम्मान का दिया भरोसा
बालूमाथ थाना परिसर में बुधवार को आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं उनके परिजनों के साथ बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने की। इस दौरान एसपी ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे लोगों की समस्याएं,जरूरतें और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि हथियार छोड़कर मुख्य धारा में लौटे लोगों को सम्मानजनक जीवन देना प्रशासन की प्राथमिकताओ में हैl