सासाराम शहर में मुहर्रम पर्व के अवसर पर ताजिया पहलाम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने के बाद जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री रौशन कुमार आधी रात में विद्युत कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंता से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी क्षेत्रों में शीघ्र और सुरक्षित तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल किया जाए।
जिला पदाधिकारी ने विभाग के अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने से पूर्व सभी तकनीकी मानकों की जांच सुनिश्चित कर लिया जाए। विद्युत विभाग के अभियंता ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराया कि आवश्यक तकनीकी जांच पूरी करने के बाद जल्द विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह सामान्य कर दिया जाएगा।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल होने में कुछ समय लग रहा हो तो धैर्य बनाए रखें। विद्युत विभाग की टीमें लगातार कार्यरत हैं और सभी क्षेत्रों में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 28, 2026