जिला खेल पदाधिकारी, कार्यालय पटना
प्रेस विज्ञाप्ति
आर्मी पब्लिक स्कूल को तिहरा खिताब
पटना जिला स्तरीय सुब्रतों मुखर्जी कप फुटबाॅल चयन प्रतियोगिता संपन्न
सभी आयुवर्ग की विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पटना जिला का प्रतिनिधित्व करेंगी
पटना -27 जून, 2026
पटना जिला स्तरीय सुब्रतों मुखर्जी कप फुटबाॅल चयन प्रतियोगिता के बालक अंडर- 17 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल ने लोयला हाई स्कूल को 1-0 तथा बालक अंडर-15 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल ने लिटेरा वैली स्कूल को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं बालिका अंडर-17 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल ने एकतरफा मुकाबले में माउंट लिटेरा जी स्कूल, बाढ़ को 6-0 से हराकर चैम्पियन बनीं।
खेल विभाग, बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन, पटना द्वारा पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित एक दिवसीय पटना जिला सुब्रतों मुखर्जी कप फुटबाॅल प्रतियोगिता के बालक अंडर-17 वर्ग का फाइनल मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण रहा। मैच के 40 मिनट में आर्मी पब्लिक स्कूल के आशुतोष कुमार ने एक बेहतरीन गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इसे पूर्व हुए इस आयुवर्ग के एक अन्य मुकाबले में लोयला हाई स्कूल ने माउंट लिटेरा जी स्कूल, बाढ़ को 2-0 से हराया।
बालक अंडर-15 के फाइनल मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल के मोहम्मद आबिद के लगातार दो गोल (7 मिनट एवं 10 मिनट) तथा अभिषेक सिंह के एक गोल (21 मिनट) की बदौलत उनकी टीम 3-0 से जीती।
इस प्रतियोगिता के बालिका अंडर-17 वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल की लक्की कुमारी ने 5 गोलों (1,8,14,17,19 वें मिनट) की बदौलत मैच पर पुरी तरह से अपना दबदबा कायम रखा। मैच के 24 वें मिनट में अदिति कुमारी ने एक और गोल कर यह अन्तर 6-0 कर दिया और खिताब अपने टीम के नाम किया।
मैच से पूर्व सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी, पटना ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।
आगामी 10 से 14 जुलाई तक मुंगेर में आयोजित अंडर-15 बालक, किशनगंज में अंडर-17 बालक तथा समस्तीपुर में अंडर-17 बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय सुब्रतों मुखर्जी कप फुटबाॅल प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम पटना जिला का प्रतिनिधित्व करेगी।
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
PIB in Bihar
Bihar State Sports Authority - BSSA
Department of Sports, Government of Bihar
Patna, Bihar | Jun 27, 2026