सामरी कुसमी: कलेक्टर ने ग्रामीण स्वास्थ्य और राजस्व प्रकरणों पर सख्त निर्देश दिए
कुसमी सामरी सोमवार कलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित समय-सीमा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि राजस्व के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएताकि आम जनता को समय पर राहत मिल सके।