संतकबीरनगर के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी ने रौरापार–बनदेवी–खलीलाबाद मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का शुभारंभ किया। खास बात यह रही कि विधायक ने स्वयं जेसीबी मशीन चलाकर सड़क चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत की, जिसका वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।