खलीलाबाद ब्लॉक के रौरापार गाँव में सड़क का उद्घाटन, जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता
संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद ब्लॉक अंतर्गत रौरापार गांव में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नई सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया।