Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
Uttarpradesh

जेसीबी चलाकर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया रौरापार–बनदेवी–खलीलाबाद मार्ग चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार संतकबीरनगर के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी ने रौरापार–बनदेवी–खलीलाबाद मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का शुभारंभ किया। खास बात यह रही कि विधायक ने स्वयं जेसीबी मशीन चलाकर सड़क चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत की, जिसका वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। रौरापार गांव पहुंचते ही विधायक अंकुर राज तिवारी का ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान "अंकुर तिवारी जिंदाबाद" के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि इस सड़क के चौड़ीकरण से दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो कार्य वर्षों से लंबित था, उसे उनकी पहल पर तेजी से पूरा कराया जा रहा है। सड़क बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। वहीं जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने विधायक का आभार जताते हुए कहा कि उनके वार्ड से गुजरने वाली इस सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में विकास के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक के प्रयासों से यह महत्वपूर्ण कार्य शुरू हुआ है, जिसके लिए क्षेत्र की जनता उनकी आभारी है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा, मनोज पांडे, शंभूनाथ तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह, रविशंकर राय, मारुति नंदन पाठक, माधवेन्द्र तिवारी, दिवाकर, राम ललित चौधरी, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, रुद्र मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि उमेश तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे

MORE NEWS

खलीलाबाद ब्लॉक के रौरापार गाँव  में सड़क का उद्घाटन, जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता

संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद ब्लॉक अंतर्गत रौरापार गांव में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नई सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया।

खलीलाबाद ब्लॉक के रौरापार गाँव में सड़क का उद्घाटन, जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने विकास कार्यों को बताया प्राथमिकता संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद ब्लॉक अंतर्गत रौरापार गांव में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अजय शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नई सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 10, 2026

संतकबीरनगर के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी ने रौरापार–बनदेवी–खलीलाबाद मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का शुभारंभ किया। खास बात यह रही कि विधायक ने स्वयं जेसीबी मशीन चलाकर सड़क चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत की, जिसका वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

संतकबीरनगर के खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी ने रौरापार–बनदेवी–खलीलाबाद मार्ग चौड़ीकरण परियोजना का शुभारंभ किया। खास बात यह रही कि विधायक ने स्वयं जेसीबी मशीन चलाकर सड़क चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत की, जिसका वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 9, 2026

प्रिय मित्र रानु उपाध्याय जी को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवजात शिशु स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु हो तथा पूरे परिवार के जीवन में खुशियां, समृद्धि और मंगल लेकर आए।

प्रिय मित्र रानु उपाध्याय जी को पुत्र रत्न की प्राप्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवजात शिशु स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु हो तथा पूरे परिवार के जीवन में खुशियां, समृद्धि और मंगल लेकर आए।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 9, 2026

मन समय मंदिर परिसर में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा, सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल

खलीलाबाद, संतकबीरनगर। नगर के मन समय मंदिर परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पंचम मंगलवार के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित सुंदरकांड पाठ ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। हनुमान जी के गुणगान और भक्ति रस से ओतप्रोत चौपाइयों के श्रवण से उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक संतुष्टि की अनुभूति हुई। श्रद्धालुओं ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे का संदेश मिलता है।मंदिर के महंत बाबा अवधेश दास के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भंडारे की व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित रही। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में उपेन्द्र त्रिपाठी, विनय मिश्रा, आर  के राय, रुद्र पाठक, राज, सुनील पाठक , महेन्द्र तिवारी, अरुण तिवारी,  मनजीत, जैनेंद्र कुमार उर्फ पिंटू,, सूरज सिंह , राजेश पांडे एवं राजन पांडे सहित अनेक श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सहयोग एवं समर्पण से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। बाबा अवधेश दास ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों का विस्तार होता है।

जय श्री राम। जय बजरंगबली। 🚩🙏

मन समय मंदिर परिसर में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा, सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल खलीलाबाद, संतकबीरनगर। नगर के मन समय मंदिर परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पंचम मंगलवार के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित सुंदरकांड पाठ ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। हनुमान जी के गुणगान और भक्ति रस से ओतप्रोत चौपाइयों के श्रवण से उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक संतुष्टि की अनुभूति हुई। श्रद्धालुओं ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे का संदेश मिलता है।मंदिर के महंत बाबा अवधेश दास के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भंडारे की व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित रही। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में उपेन्द्र त्रिपाठी, विनय मिश्रा, आर के राय, रुद्र पाठक, राज, सुनील पाठक , महेन्द्र तिवारी, अरुण तिवारी, मनजीत, जैनेंद्र कुमार उर्फ पिंटू,, सूरज सिंह , राजेश पांडे एवं राजन पांडे सहित अनेक श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सहयोग एवं समर्पण से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। बाबा अवधेश दास ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों का विस्तार होता है। जय श्री राम। जय बजरंगबली। 🚩🙏

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 9, 2026