मन समय मंदिर परिसर में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा, सुंदरकांड पाठ से भक्तिमय हुआ माहौल
खलीलाबाद, संतकबीरनगर। नगर के मन समय मंदिर परिसर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पर पंचम मंगलवार के पावन अवसर पर विशाल भंडारे एवं सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम के दौरान आयोजित सुंदरकांड पाठ ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। हनुमान जी के गुणगान और भक्ति रस से ओतप्रोत चौपाइयों के श्रवण से उपस्थित श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति एवं आध्यात्मिक संतुष्टि की अनुभूति हुई। श्रद्धालुओं ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे का संदेश मिलता है।मंदिर के महंत बाबा अवधेश दास के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भंडारे की व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित रही। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में उपेन्द्र त्रिपाठी, विनय मिश्रा, आर के राय, रुद्र पाठक, राज, सुनील पाठक , महेन्द्र तिवारी, अरुण तिवारी, मनजीत, जैनेंद्र कुमार उर्फ पिंटू,, सूरज सिंह , राजेश पांडे एवं राजन पांडे सहित अनेक श्रद्धालुओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सहयोग एवं समर्पण से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। बाबा अवधेश दास ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सद्भाव, सेवा और संस्कारों का विस्तार होता है।
जय श्री राम। जय बजरंगबली। 🚩🙏