सोरांव: नवाबगंज इलाके में अवैध खनन शिकायतकर्ता के घर पुलिस का छापा,तोड़फोड़, मारपीट और 10 हजार लूटने का आरोप , शिकायत
नवाबगंज इलाके के मटियारा सिंगरोर निवासी सत्येन्द्र कुमार यादव ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित का कहना है कि अवैध बालू खनन की शिकायत करने के बाद पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा, तोड़फोड़ की, उनकी मां के साथ मारपीट की और नकदी लूट लीं।पीड़ित और उनका पूरा परिवार इस घटना के बाद किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत है। उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की।