🚨 हिंडौन सिटी: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौ,त: नाथ संप्रदाय की परंपरा के विपरीत जल्दबाजी में जलाया शव, पति फरार, पुलिस जांच में जुटी, 😌
हिंडौन सिटी (करौली)। उपखंड के नई मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेंडी का पुरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से हुई मौ,त के मामले में मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और ह,त्या कर साक्ष्य छुपाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में मृतका के पिता मुकेश जोगी (निवासी भौंटवाड़ा, तहसील बालघाट) ने थाना अधिकारी नई मंडी, हिंडौन सिटी को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रात 1 से 2 बजे के बीच मिली सूचना
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, पीड़ित पिता मुकेश जोगी ने बताया कि दिनांक 9 नवंबर 2026 (सोमवार) की रात्रि घर पर उनकी पुत्री नीलम को जानबूझकर ज,लाया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मायके पक्ष को रात्रि लगभग 1 से 2 बजे के आसपास फोन के माध्यम से सूचना मिली कि नीलम ज,ल गई है।
मना करने के बावजूद जल्दबाजी में किया दाह-संस्कार
सूचना मिलते ही परिजन अपने निजी निवास भौंटवाड़ा से रवाना होकर लगभग एक घंटे में बरेंडी का पुरा पहुंचे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मायके पक्ष के पहुंचने से पूर्व ही ससुराल वालों ने नीलम का दाह-संस्कार कर दिया। मायके पक्ष के सख्त मना करने के बाद भी ससुराल वालों ने जल्दबाजी में शव को ज,ला दिया।
नाथ/जोगी समाज की धार्मिक परंपरा का उल्लंघन
प्रार्थना पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि जोगी (नाथ) समाज में मृत्यु होने पर शव को मिट्टी देने (भू-समाधि) की परंपरा है। इसके बावजूद ससुराल वालों ने परंपरा के विपरीत जाकर शव को ,जला दिया। जब मायके पक्ष ने इस संबंध में ससुराल वालों से बातचीत करने की कोशिश की, तो वे कोई स्पष्ट या संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं।
पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोग नामजद
पीड़ित पिता द्वारा सौंपी गई शिकायत में नीलम के पति रामवीर (पुत्र जगन्नाथ), रामस्वरूप, बच्चू, मुंशी, राजवीर, रामकुमार, बबीता, मीरा (सासू) तथा समस्त परिवार (निवासी बरेंडी का पुरा) के खिलाफ दहेज प्रथा, दहेज उत्पीड़न, स्त्री उत्पीड़न और जलाकर हत्या करने तथा साक्ष्य छुपाने के आरोप में मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।
#HindaunCity #CrimeNews #RajasthanPolice #JusticeForNeelam #jagattaknews