मितौली: कस्ता कस्बे में जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, कहा- पड़ी लकड़ी उठाती है भाजपा
जिले के कस्बा कस्ता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा करने पहुंचे जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। बेरोजगारी, पेपर लीक मामला, किसने की दोगुनी आए, बढ़ती मंहगाई को लेकर भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा पड़ी लकड़ी उठाती है।