भाजपा सरकार की विफलताओं पर गरजे काँग्रेसी।
कई सामाजिक कार्यकर्ता काँग्रेस में शामिल।
रिखणीखाल । रविवार को काँग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट के नेतृत्व में कॉंग्रेसियों ने रिखणीखाल में जोरदार रैली करके चुनावी माहौल का शंखनाद कर दिया है। रघुबीर बिष्ट ने भाजपा सरकार व क्षेत्रीय विधायक पर क्षेत्रीय जनता की उपेक्षा करने, विधायक निधि की बंदरबाँट करने व विकास कार्यों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्रीय जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन कर काँग्रेस सरकार बनाने की अपील की। काँग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट ने कहा कि भाजपा शासन में मुख्यमंत्री की घोषणाएँ मजाक बनकर रह गई हैं क्योंकि उनकी घोषणाओं को अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते इसलिए अधिकांश घोषणाएँ धरातल पर कार्यांवित नहीं हो पाई हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएँ लगभग चौपट हो चुकी है। जंगली जानवरों की आक्रमणों से जनता त्रस्त है, सरकार जंगली जानवरों से बचाव की कोई ठोस नीति व उपाय नहीं कर पाई है। मनरेगा का नाम व उसका क्रियान्वन बदलने से ग्रामीणों को मजदूरी भुगतान में प्रधानों को बड़ी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। रघुबीर बिष्ट ने ग्रामीणों की मजदूरी बढ़ाने, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी, भोजनमाताओं, ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने की माँग की है।
ब्लॉक काँग्रेस रिखणीखाल के तत्वाधान में काँग्रेस नेता रघुबीर बिष्ट, वरिष्ठ काँग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप, डॉक्टर प्रेम बहुखंडी, कर्नल रामरतन नेगी, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनीता रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिंकी नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष रवींद्र रावत, राम रतन नेगी बड़खेत, भूपेंद्र नेगी, प्रमोद रावत, मनोज रावत, राजेंद्र रावत, अजयपाल रावत, प्रमोद रावत, सूरज देवरानी, उर्मिला रावत, सरस्वती रावत, मालती देवरानी, अनिल रावत, दिनेश पटवाल, दीवान सिंह नेगी, सहित अनेक काँग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।