रावतसर: रावतसर पुलिस ने 20 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ 2 युवकों को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने नशे पर कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से शनिवार दोपहर 3 बजे जारी प्रेस नोट से मिली जानकारी अनुसार रावतसर थाने के SI ईमीचंद ने दौराने गस्त वनविभाग कार्यालय रावतसर के पास दो युवकों कुलविंदर सिंह व बुधप्रीत सिंह को अवैध 20 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों पर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।