Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, सारण की ओर से भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम-सह-प्रतियोगिता आयोजित की गई। जूनियर और सीनियर वर्ग के स्कूली बच्चों ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भारतीय संस्कृति पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। जूनियर वर्ग में संस्कृति द मॉडल स्कूल प्रथम, पीएम श्री विश्वेश्वर सेमिनरी द्वितीय और एसडीएस पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। वहीं सीनियर वर्ग में एसडीएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल प्रथम, छपरा सेंट्रल स्कूल द्वितीय और फणी भूषण संगीत नृत्य अकादमी तृतीय स्थान पर रही। विजेता टीमों को क्रमशः ₹25 हजार, ₹15 हजार और ₹11 हजार की पुरस्कार राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और डीएम वैभव श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। - Chapra News