डुमरांव: अरियांव बाजार में अतिक्रमण के आवेदन पर प्रशासन सख्त, 24 घंटे का अल्टीमेटम, एसडीएम ने किया निरीक्षण
Dumraon, Buxar | Oct 12, 2026 अरियांव गांव के बाजार में सार्वजनिक रास्तों पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को एसडीएम राजीव कुमार और सीओ बृजेश कुमार द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है।