अमरिया: अमरिया थाना क्षेत्र में शादी से पहले 7 लाख और बुलेट की मांग, रिश्ता टूटा, मारपीट और धमकी का आरोप
अमरिया थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहां दहेज की मांग को लेकर शादी टूट गई। मोहम्मद नूर ने तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी दिल्ली निवासी दिलशाद से तय की थी और मंगनी में 10 हजार रुपये दिए थे, साथ ही करीब 3 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी से दो हफ्ते पहले लड़के वालों ने 7 लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग रख दी।