मुख्तार अंसारी के गजल होटल की कुर्क संपत्ति पर सुनवाईः गाजीपुर के MP-MLA कोर्ट में 19 नवंबर को होगी, बेटों ने किया दावा
गाजीपुर के महुआबाग स्थित गजल होटल की संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है। मोती लाल वर्मा और अभिषेक अग्रवाल ने संपत्ति पर अपना दावा पेश किया है। वहीं, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी ने भी संपत्ति पर आपत्ति दाखिल की है।
5 नवंबर को सुनवाई के दौसन अब्बास अंसारी के
वकील ने समय मांगते हुए स्थगन का आवेदन दिया।
MP-MLA कोर्ट में न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत ने 500 रुपए के हर्जाने पर आवेदन स्वीकार कर लिया।
अदालत ने अब्बास अंसारी को अंतिम मौका देते हुए कहा कि अब आगे कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी। #GhazipurNews #Ghazipurup61 Afzal Ansari Abbas Ansari शिफा टीवी गाज़ीपुर The Bharat Mike The Karail K TODAY न्यूज़ Vivek Singh Vicky