फिरोजाबाद में भाभी के हत्यारे जेठ का एनकाउंटर, 25 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा, पैर में लगी गोली
फिरोजाबाद - थाना नगला खंगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 25 हजार के इनामी हत्यारे को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार । आरोपी ने 2 अक्टूबर को अपने सगे भाई की पत्नी की खेत पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी और तब से फरार चल रहा था।
जानकारी के अनुसार दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को थाना नगला खंगर SHO अपने स्टाफ के साथ भदान चौराहे पर संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बिरई अंडरपास की तरफ से एक मोटरसाइकिल तेज गति से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो आरोपी ने बाइक नहीं रोकी और भागने लगा।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नेपाल सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम करौली नगला खेड़ा थाना नगला खंगर बताया। उसने कबूल किया कि 2 अक्टूबर को उसने अपने भाई की पत्नी की खेत पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को इलाज के लिए फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में एएसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने बताया कि आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
---
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।
ऐसी ही ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को फॉलो करें और इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
#Firozabad #FirozabadNews #UPPolice #Encounter #NaglaKhangar #FirozabadEncounter #UPBreaking #FirozabadPolice #CrimeNews #GunnaurNews