भीलवाड़ा: स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला, चिकित्सकों को दिया गया व्यापक प्रशिक्षण
भीलवाड़ा। वर्तमान गर्मी के मौसम और जनस्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा विभाग द्वारा बुधवार को आईएमए हॉल में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को उपयोगी जानकारी प्रदान कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, तत्पर और संवेदनशील बनाना रहा।