थरथरी: उच्च माध्यमिक विद्यालय छरियारी बुजुर्ग में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
थरथरी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय छरियारी बुजुर्ग में बुधवार की दोपहर 2 बजे को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में लोकतांत्रिक मूल्यों तथा मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय प्रसाद ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में मतदान प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार और कर्तव्य