मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज-कोशिआरा के बीच आहर का पिंड टूटा, रेलवे ट्रैक पर भरा पानी, डाउन लाइन 2 घंटे बंद रही
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल अंतर्गत बीडी रेलखंड पर मूसलाधार बारिश के कारण मोहम्मदगंज और कोशिआरा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया, जिससे डाउन लाइन पर दो घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित हो गया है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने डाउन लाइन पर परिचालन बंद रखा, जबकि अप लाइन से ट्रेनों का परिचालन जारी रहा।