चम्पावत: जिला सत्र न्यायालय ने पत्नी के हत्यारे कुलदीप को आजजन्म कारावास की सजा सुनाई शादी के 3माह बाद ही कर दी थी पत्नी की हत्या
10 मार्च 2021 को खेती खान के डिंडवाल गांव निवासी राजेंद्र सिंह बोरा की पुत्री किरन का पाटन पाटनी के कुलदीप सिंह बिष्ट के साथ विवाह हुआ था शादी के 3 माह से भी कम समय में 6 जून को किरन की हत्या कर दी। कुलदीप चंपावत निर्वाचन विभाग में लिपिक के पद पर तैनात था। जिला जज अनुज कुमार संगल ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद उसे दोषी करार दिया। 1लाख का जुर्माना भी लगाया।