चम्पावत: 6 अगस्त को चंपावत जिले के मंच में तहसील दिवस का होगा आयोजन, उप जिलाअधिकारी ने दी जानकारी
चंपावत जिले के मंच में 6 अगस्त को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को उप जिला अधिकारी सौरव असवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर जनपद चंपावत के विभिन्न स्थानों पर तहसील दिवसों का आयोजन किया जाता है। जिसके सापेक्ष अगस्त माह के पहले मंगलवार 6 अगस्त को मंच में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।