चम्पावत: गोरलचौड़ मार्ग में रविवार से दस दिनों तक यातायात रहेगा बंद, नाली निमार्ण कार्य के चलते लिया गया निर्णय
जिला मुख्यालय स्थित गोरलचौड़ मार्ग में आज से आने वाले दस दिनों तक यातायात पूर्ण रूप से बाधित रहेगा। प्रांतीय खंड लोक निमार्ण विभाग की ओर से एक करोड़ रूपए की लागत से नाली निमार्ण का कार्य किया जा रहा है। जिससे उक्त मार्ग पर यातायात के दौरान जाम की समस्या से निजात मिलेगी। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की 800 मीटर लम्बी सड़क पर नाली निर्माण कार्य किया जाना है।