चम्पावत: डीएम ने एआरटीओ को नकली हेलमेट बनाने वालों और विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने बताया कि उपभोक्ता मामले विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत बिना BIS लाइसेंस तथा नकली आई.एस.आई मार्क का प्रयोग करने वाले हेलमेट निर्माता व उन हेलमेट के विक्रेताओं के खिलाफ भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम- 2016 के कार्यवाही की जाएगी।दोपहिया वाहनों में उपयोग किए जाने वाले हेलमेट BIS मानकों के होने चाहिए