गिद्धौर: गिद्धौर में 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
गिद्धौर (चतरा): संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने राजाटांड कौलेश्वरी मंदिर रास्ते से 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। 6 मोबाइल और 3 बाइक भी जब्त की गईं। सिमरिया एसडीपीओ शुभम भऊसाहब ने बताया कि पुलिस को देख तस्कर भागने लगे, लेकिन सभी को पकड़ लिया गया। आरोपी आपस में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे थे। गिरफ्तार तस्करों में सक्षम पांडे