मनोहरथाना: मनोहरथाना निवासी पवन लोधा को कृषि व्यापार संघ का तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया
मनोहरथाना व्यापार संघ की बैठक टनटोकरी बालाजी पर हुई। इसमें खाद, बीज, कीटनाशक से जुड़े 80 व्यापारी शामिल हुए। बैठक में आगामी रबी सीजन में खाद, बीज, कीटनाशक समेत दूसरे उत्पादों के विक्रय पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने अपने सुझाव रखे। समस्याएं भी बताईं। बैठक में पवन कुमार लोधा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। पवन लोधा तीसरी बार अध्यक्ष बने।