उज्जैन ग्रामीण: हनुमान नाका से हरिफाटक तक बदलेगी सड़क की तस्वीर, 60 फीट चौड़ी सड़क से मिलेगी जाम से राहत।
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर विकास कार्यों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। हनुमान नाका से हरिफाटक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस मार्ग पर 100 से अधिक मकान हटाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए रहवासी खुद आगे आए और अपने मकानों के हिस्से हटाकर प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। करीब 60 फीट चौड़ी सड़क बनने से क्षेत्र में यातायात स