भांडेर-दतिया मार्ग पर शनिवार शाम 07 बजे से भीषण जाम लगने से सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे। जाम की स्थिति उस समय बनी जब पीताम्बरा पीठ में दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से वापस आ रहे वाहनों का दबाव एक साथ बढ़ गया। सड़क पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।