पदमपुर: 3 डीडी गांव में घर में घुसकर युवक से की गई मारपीट, सोने की चेन तोड़ी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
पदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तीन डीडी में घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की गई।और सोने की चेन तोड़ ली इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पदमपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे एक युवक ने थाने में हाजिर होकर कहा कि आपसी विवाद को लेकर सिंगारा सिंह उसके घर में घुस आया।और उसके साथ मारपीट की सोने की चेन तोड़ दी।