पदमपुर: पदमपुर पुलिस ने 2400 नशीली गोलियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश
पदमपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2400 नशीली गोलियों के साथ दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को सोमवार 12:00 बजे कोर्ट में पेश किया गया आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है।पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को नाकाबंदी के दौरान आरोपी सोनू और राहुल को गिरफ्तार किया था दोनों आरोपियों से 2400 नशीली गोलियां बरामद की गई थी।