सम्भल में प्रभारी यातायात निरीक्षक दुष्यंत बालियान के नेतृत्व में यातायात माह नवंबर के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया वीडियो को शेयर करने की अपील
यातायात माह नवंबर के अंतर्गत वाहन चालकों को किया जागरूक
यूपी के जनपद सम्भल में पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी यातायात निरीक्षक दुष्यंत बालियान के नेतृत्व में यातायात माह नवंबर के अंतर्गत कस्बा संभल में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान मुख्य आरक्षी सोनू कुमार द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए विशेष रूप से नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज गति से वाहन चलाने से बचने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक किया गया।
वाहन चालकों को समझाया गया कि कुछ मिनट समय बचाने के लिए तेज गति से वाहन चलाना अपनी अनमोल जिंदगी को खतरे में डालने जैसा है। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही न केवल स्वयं के जीवन को संकट में डाल सकती है, बल्कि किसी दूसरे परिवार की खुशियां भी छीन सकती है। इसलिए वाहन हमेशा निर्धारित गति सीमा में और पूरी सावधानी के साथ चलाएं। नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ न करें।अंत में सभी वाहन चालकों से अपील की गई कि यातायात नियमों को केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अपनाएं, क्योंकि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है और आपकी सुरक्षित वापसी सबसे ज्यादा जरूरी है।