लखीसराय: जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में एग्री स्टैक योजना की समीक्षा बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री
लखीसराय। जिला मुख्यालय परिसर स्थित मंत्रणा कक्ष के सभागार में बुधवार की संध्या 4:50 पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिंहा ने एग्री-स्टैक योजना की समीक्षा बैठक कर इसके क्रियान्वयन की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में कृषि विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।