Public App Logo
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा चांदन डैम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, बौंसी उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम चांदन डैम स्थित निरीक्षण भवन का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने डैम का अवलोकन करते हुए जल संग्रहण, जल उपयोग एवं सिंचाई व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, बौंसी द्वारा बताया गया कि डैम में उपलब्ध जल का उपयोग क्षेत्र में सिंचाई के लिए किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा जल के समुचित उपयोग एवं सिंचाई व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को सिंचाई व्यवस्था की नियमित निगरानी करते हुए उपलब्ध जल संसाधन का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने चांदन डैम क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, बौंसी को वन विभाग से समन्वय स्थापित कर चांदन डैम क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने एवं आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किए जाने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। - Banka News