हरिद्वार: चाकू की नोक पर लूट करने वाला 5 हजार का ईनामी रंजीत उर्फ जंगली को नगर कोतवाली पुलिस ने लाल कोठी के पास से किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने चाकू की नोट पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 5000 के ईनामी बदमाश रंजीत उर्फ जंगली को लाल कोठी के पास से गिरफ्तार किया है। बीते साल 30 दिसंबर को 7 बदमाशों ने चाकू की नोक पर हरियाणा के एक व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था और फरार हो गए थे। सभी के ऊपर ईनाम भी घोषित किया गया था। IPC की धारा 395 के तहत आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।