हरिद्वार: उत्तराखंड जल संस्थान के कर्मचारियों ने मायापुर में की बैठक, जल संस्थान को राजकीय विभाग का दर्जा देने की मांग की
उत्तराखंड जल संस्थान के कर्मचारियों ने राज्य सरकार से अपने विभाग को राजकीय विभाग का दर्जा देने की मांग की है। इस मांग को लेकर हरिद्वार में बड़ी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस दौरान जल संस्थान के टेक्निकल कर्मचारियों ने भी उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन को अपना समर्थन दिया।