हरिद्वार: बैरागी कैंप में आम आदमी पार्टी ने स्थापित की ' आप की पाठशाला '
बुधवार को आम आदमी पार्टी ने बैरागी कैंप क्षेत्र में ' आप की पाठशाला' स्थापित की। इस अस्थाई स्कूल की स्थापना का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई और खेल भावना को जागृत करना है। महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के कई प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने शिरकत की। आप कार्यकर्ताओं ने कहा इस स्कूल में निःशुल्क शिक्षा दी जायेगी।