कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र की पावर हाइट्स कॉलोनी में चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया है। चोरों ने बालको प्लांट में काम करने वाली LIPL ठेका कंपनी के अधिकारी विशाल गुप्ता के सूने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरों व अलमारियों को खंगालने के बाद कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कॉलोनी में लगे CCTV कैमरे खराब मिले। करीब 56 मकानों वाली कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Korba, Korba | Aug 24, 2026