हर साल बारिश में तालाब बन जाता है रवि शुक्ला नगर, जलभराव से रहवासी परेशान
कोरबा। कोरबा शहर में लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। रवि शुक्ला नगर में हर साल बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या सामने आती है। लगातार बारिश के बाद यहां सड़कों पर पानी जमा होकर तालाब जैसी स्थिति बन गई है, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश का पानी सड़कों पर जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।
लगातार बारिश के कारण कोरबा शहर के कई इलाकों में हालात खराब नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोगों ने प्रशासन और नगर निगम से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
JB News Korba, Chhattisgarh — मनीष जायसवाल। ऐसी ही स्थानीय और जनहित से जुड
Korba, Korba | Aug 24, 2026