तिजारा: भिवाड़ी बाईपास पर पुलिस ने किया मार्च पास्ट और गश्त, संदिग्धों से पूछताछ व वाहनों की हुई जांच
Tijara, Alwar | May 6, 2026 पुलिस थाना भिवाड़ी ने मंगलवार रात भिवाड़ी बाईपास पर गस्त और मार्चपास्ट अभियान चलाया।भिवाड़ी थाना अधिकारी सचिन शर्मा ने बुधवार सुबह 9 बजे बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम आदमी में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और अपराधी में भय पैदा करना था। रात 8:00 बजे शुरू हुए इस विशेष अभियान के दौरान बिना पार्किंग में खड़े दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई।