जमुई: अमरथ नया मोहल्ला में सनकी पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, टाउन थाना पहुंचकर किया सरेंडर, पुलिस जांच में जुटी
अमरथ नया मोहल्ला में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि सनकी पति मो. इरफान अंसारी ने अपनी ही पत्नी तरन्नुम उर्फ तराना की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और खुद टाउन थाना पहुंचकर जुर्म को कबूलते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे एसडीपीओ और थानाध्यक्ष दल-बल के साथ पहुंचकर घटना में प्रयुक्त तेज धार हथियार को बरामद कर लिया गया है।