इसे यूपी पुलिस का खौफ कहें या कुछ और?
शामली में गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी लाया गया। दोनों आरोपी हरियाणा से उत्तर प्रदेश की सीमा में बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर दाखिल हुए। हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां और सुरक्षा में तैनात करीब 40 जवान।
दरअसल, दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को तिहाड़ जेल से शामली लाया गया। आरोपियों ने कोर्ट में एनकाउंटर का डर जताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद कोर्ट ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर ले जाने का आदेश दिया था।
क्या है पूरा मामला?
➡️ 26 अगस्त को गायक अंकित बालियान की हत्या कर दी गई थी।
➡️ हत्या के पांच दिन बाद पुलिस ने इस मामले में शामिल दो कथित शूटर्स मोहित और सुमित को मुठभेड़ में मार गिराया था।
➡️ अन्य आरोपी योगेश टूंडा, दीपक डबास और दिनेश करालिया को यूपी के बाहर से गिरफ्तार किया गया था।
➡️ अब योगेश टूंडा और दीपक डबास को कड़ी सुरक्षा में शामली लाया गया।
हथकड़ी, बेड़ियां, बुलेटप्रूफ जैकेट और 40 जवानों का सुरक्षा घेरा... इस हाई सिक्योरिटी मूवमेंट की तस्वीरें चर्चा में हैं।
#Shamli #AnkitBalyan #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh
Baghpat, Bagpat | Nov 17, 2026