BAGHPAT DESK : बागपत में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ हो गया है।
16 नवंबर को जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल और पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने एआरटीओ के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की अपील की गई।
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पखवाड़े के तहत जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
याद रखें, आपकी सावधानी ही आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा है।
Baghpat, Bagpat | Nov 17, 2026