टीकमगढ़: रमगड़ा गांव में पेट में गाय का सींग लगने से एक महिला गंभीर रूप से हुई घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
रमगड़ा गांव में एक महिला अपने ही घर के पास काम कर रही थी, तभी अचानक उस पर एक गाय ने हमला कर दिया और गाय का सींग महिला के पेट में लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल टीकमगढ़ लेकर आए ,जहां उसका उपचार किया जा रहा है। महिला के पेट में गंभीर चोट बताई जा रही है।