टीकमगढ़: नयाखेरा गांव के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
नयाखेरा गांव के पास आज एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि व्यक्ति टीकमगढ़ से मोटरसाइकिल से अपने गांव मऊघाट की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में नयाखेरा गांव के पास उसे एक चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लाए हैं, जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है।