टीकमगढ़: नादिया गांव में एक महिला के साथ उसकी ही परिजन महिला ने की मारपीट, दिगौड़ा थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
नादिया गांव में विनीता नाम की महिला के ऊपर उसकी ही परिजन महिला ने नाली का पानी फेंक दिया और जब विनीता ने पानी फेंकने का विरोध किया तब परिजन महिला ने विनीता के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत थाने में की।फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।