टीकमगढ़: मऊघाट रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल, एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल भेजा गया
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊघाट रोड पर एक अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल 100 की गाड़ी और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को अस्पताल भेज दिया गया है।