टीकमगढ़: मवई गांव में जहरीले पदार्थ का सेवन करने से एक महिला की बिगड़ी हालत जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
मवई गांव में आज एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही घर में रखा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना का पता लगते ही परिजन महिला को तुरंत निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए,जहां उसे भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है