टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में ज़िला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक, एसपी रहे मौजूद
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर अवधेश शर्मा, एसपी रोहित कशवानी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में चलने वाले ऑटो हेतु ऑटो स्टैंड चिन्हांकित किए जाने की कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।